इसी शुभ भावना के साथ हर Vastu Loti को विद्धि विधान परंपरा के साथ तैयार किया जाता है।
एक वास्तविक Vastu Loti केवल एक सजावटी पात्र नहीं है, जिसमें कुछ वस्तुएँ रख दी जाएँ । यह एक संपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक तैयार की जाने वाली वास्तु वस्तु है, जिसमें गुणवत्ता, प्रामाणिकता और विधि का विशेष महत्व है।
देहलीज़ केवल प्रवेश का स्थान नहीं है — यह वह सीमा है जहाँ से लोगों की आवाजाही और बाहरी वातावरण आपके स्थान में प्रवेश करते हैं। वास्तु लोटी – देहलीज़ को नए घर, ऑफिस, दुकान या व्यवसायिक स्थान के निर्माण के समय मुख्य द्वार की देहलीज़ के अंदर रखने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसमें स्वर्ण, रजत, पंचधातु, गोमती चक्र, वास्तु यंत्र और दिशा के अनुसार चुने गए रत्न जैसे पारंपरिक वास्तु तत्वों को एक साथ शामिल किया गया है। वास्तु परंपरा में इसे नकारात्मक प्रभावों से संरक्षण, सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि, सामंजस्य और शुभ शुरुआत की भावना से जोड़ा जाता है। यदि आपने नया घर बनाया है या नया ऑफिस अथवा व्यवसायिक स्थान शुरू कर रहे हैं, तो इसकी स्थापना देहलीज़ के अंदर अपने शुभ संकल्प के साथ करें।
क्या आपने घर, ऑफिस या व्यवसाय बनाते समय देहलीज़ में वास्तु लोटी नहीं रखी? या किसी कारण से आपके मौजूदा स्थान की देहलीज़ को खोलकर उसमें लोटी रखना संभव नहीं है? तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। "वास्तु लोटी – मंदिर" को आपके घर, ऑफिस या व्यवसाय के मंदिर अथवा पूजा स्थान में रखने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। आप इसे अपने मंदिर में स्थापित करके विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ इसकी पूजा कर सकते हैं। यह पारंपरिक वास्तु एवं शुभ तत्वों को एक साथ लाकर सकारात्मक संकल्प, सुख-समृद्धि, सामंजस्य और नकारात्मक प्रभावों से संरक्षण की भावना से जुड़ती है। चाहे आपका घर का मंदिर हो, ऑफिस का पूजा स्थान, दुकान या व्यवसायिक प्रतिष्ठान — "वास्तु लोटी मंदिर" आपके वर्तमान स्थान में वास्तु की शुभ स्थापना का एक सुंदर माध्यम बन सकती है। आपकी शुभ शुरुआत मंदिर से भी हो सकती है।